पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती कार्यक्रम मेंबठिंडा में शुक्रवार को हंगामा हो गया। किसानों ने कार्यक्रम का विरोध कर कुर्सियां आदि को तोडा। वे कृषि कानूनों का विरोध कर रहे थे।
यह भी पढ़े - सुरक्षाबलों ने आतंकियों के मददगार को गिरफ्तार किया, तीन दिन में 11 गिरफ्तार
भारतीय जनता पार्टी की ओर से शुक्रवार को पंजाब के बठिंडा में अमरीक सिंह रोड पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर एक समागम का अयोजन किया जाना था। जिसको लेकर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध भी किए थे। और रोड पर बड़े बड़े बैरिकेड भी लगाए गए थे। एवं भारी पुलिस फोर्स की भी तैनाती थी।
जैसे ही भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां और अन्य किसान यूनियनों को इस समागम के बारे में पता चला तो करीब 100 किसानों ने पहले भाजपा सरकार एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी की और फिर पुलिस की मौजूदगी में बैरिकेड तोड़कर समागम स्थल में घुस गए।
फिर किसानों ने कुर्सियां तोड़ी। मामले को बढ़ता देख पुलिस बल बुलाया। जब तक कृषि कानूनों को केंद्र सरकार वापस नहीं लेती, तब तक वे सरकार का विरोध जारी रखेंगे। किसान यूनियन के नेता ने कहा।
और वही पुलिस ने किसानों को रोकने के बजाय भाजपा की महिला वर्करों पर ही लाठियां चलायी ऐसा आरोप भाजपा नेता सुनील सिंगला ने लगाया है। अमरीक सिंह रोड पर भाजपा और किसानों ने आमने-सामने धरना लगा दिया। व पुलिस दोनों पक्षों के मध्य में खड़ी थी।
यह भी पढ़े - पीएम नरेंद्र मोदी- -कंपनी केवल आपकी फसल ले जाती है या फिर जमीन भी?
