अपने सभी एयरलाइंस से भारत यात्रा पर चीनी नागरिकों पर प्रतिबंध लगाने के लिए भारत ने कहा है। अनौपचारिक तौर पर सरकार ने यह निर्देश दिए हैं। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है। जब से भारतीयों पर इसी तरह के प्रतिबंध नवंबर से ड्रैगन ने लगाए थे।
यह भी पढ़े - वकील ने की आत्महत्या: सुसाइड नोट में तीनों कृषि कानूनों को विरोधी बताया
भारत और चीन के बीच वर्तमान समय मेंउड़ानें निलंबित हैं। जानकारी के मुताबिकअनुसार विशेष रूप से एयरलाइनों को कहा गया है। वे भारत में चीनी नागरिकों को नहीं भेजें। फिलहाल समय में भारत में पर्यटक वीजा निलंबित है।
यह भी पढ़े - साक्षी महाराज: हिंदू धर्म छोड़ ईसाई बनने वालों को आरक्षण नहीं मिलना चाहिए
लेकिन विदेशियों को काम व गैर-पर्यटक वीजा की कुछ अन्य श्रेणियों में यात्रा करने की परमिशन है। जानकारी के मुताबिक अधिकांश चीनी नागरिक एयर बबल वाले यूरोपीय देशों से भारत आते हैं।
कुछ एयरलाइनों द्वारा अधिकारियों से लिखित में देने के लिए कहा ताकि वर्तमान मानदंडों अनुसार वे चीनी नागरिकों को मना करने का कारण दे सकें। भारत ने यह निर्णय ऐसे समय पर लिया है। जब भारतीय मल्लाह विभिन्न चीनी बंदरगाहों में फंसे हैं।
यह भी पढ़े - Kumbh Mela 2021: 48 दिन का ही होगा कुंभ मेला, फरवरी महीने के अंत में जारी होगी अधिसूचना
उन्हें किनारे पर या यहां तक की चालक दल को बदलने की अनुमति देने से चीन इनकार कर रहा है। जिस कारण लगभग 1,500 अंतरराष्ट्रीय व्यापारी जहाजों पर सेवारत भारतीय प्रभावित हुए हैं।
क्योकि वे घर वापस नहीं आ पा रहे हैं। महामारी की वजह से भारत सहित कुछ देशों से वैध चीनी वीजा या निवास परमिट रखने वाले विदेशी नागरिकों के प्रवेश को चीन ने निलंबित कर दिया था।
