बॉलीवुड के डायरेक्टर हंसल मेहता ने राजस्थान में चल रही सियासी चालों को देखकर गुस्सा दिखाया है.इस समय राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट आमने सामने हैं. दोनों एक दूसरे के खिलाफ चालें चल रहे हैं. सचिन पायलट ने पार्टी छोड़ने की ठान ली है. इधर अशोक गहलोत सरकार को गिरने नहीं देना चाहते हैं. लेकिन क्या वास्तव में सरकार गिरेगी या नहीं अभी तक कुछ तय नहीं हुआ है.
अमिताभ बच्चन के बाद संजय दत्त की तबीयत बिगड़ी, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती
इस घमासान को देखते हुए बॉलीवुड के डायरेक्टर हंसल मेहता ने एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि वर्तमान में देश संकट की स्थिति में है एक तरफ कोरोनावायरस दूसरी तरफ पड़ोसी देशों से खींचातानी और अर्थव्यवस्था का संभलना पाना बहुत ही गहरा संकट है. डायरेक्टर हंसल मेहता ने ट्वीट करते हुए कहा है किराजस्थान में जो सियासी घमासान हो रहा है उसे देख कर ऐसा लगता है यह लोग नेता नहीं है ,जनता की सेवा करने वाले नहीं है इन्हें तो बस सरकार चाहिए. केवल शासन करना इनकी फितरत में है. अभी देश मैं जो संकट चल रहा है उसकी तरफ कोई भी ध्यान नहीं दे रहा है. यह सब अपनी रोटियां सेकने में लगे हुए हैं. डायरेक्टर हंसल मेहता ने ट्वीट करते हुए कहा है कि -
“There is a pandemic. There is a grave economic crisis. There is a military crisis. Yet politicians are busy horse-trading, toppling governments, creating unrest and basically NOT GIVING A DAMN. Are these leaders? Are they really serving the public?”
यानी इस समय देश में महामारी का दौर चल रहा है, अर्थव्यवस्था संकट में है, सैन्य संकट है लेकिन राजनीतिक लोग खरीद-फरोख्त करने में लगे हुए हैं, सरकार को गिराने में लगे हुए हैं, अव्यवस्था फैला रहे हैं.किसी चीज पर ध्यान नहीं दे रहे हैं. कैसे कहें कि यह नेता है. यह जनता की सेवा करने वाले हैं. इस प्रकार उन्होंने ट्वीट पर गुस्सा दिखाया है.
