पटकथा लेखक कर्ट ने दुनिया को कहा अलविदा


बीते रविवार को पटकथा लेखक कर्ट लुइडके का 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. इन्होंने आउट ऑफ अफ्रीका के लिए बेस्ट स्क्रीनप्ले का अकादमी पुरस्कार जीता था. इनका निधन एक लंबी बीमारी के बाद मिशीगन अस्पताल में हुआ है.  सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि 1960 - 70 के दशक में यह एक अखबार में काम करते थे.


सोशल मीडिया पर इनके फैंस श्रद्धांजलि दे रहे हैं. पहले यह एक पत्रकार हुआ करते थे. बाद में लेखक के रूप में प्रसिद्ध हुए. पत्रकारिता में इन्होंने बहुत ही प्रशंसनीय और अच्छा कार्य किया था. बाद में उन्होंने फिल्मों की ओर मुख्य मोड़ लिया था. पत्रकारिता के दौर में उन्होंने कहीं कहानियां लिखी थी. 1968 मैं इन्होंने  डेट्राइट दंगों पर भी कहीं कहानियां लिखी थी. 


जीजा आयुष शर्मा के लिए सलमान खान ने छोड़ी फिल्म सारे जहां से अच्छा


ब्राउन यूनिवर्सिटी से लेखक कर्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की थी. इसके बाद मिशीगन विश्वविद्यालय से कानून की शिक्षा प्राप्त की. इसके बाद इन्होंने जर्नलिज्म की शिक्षा प्राप्त की थी.


एक और टीवी अभिनेता ने की आत्महत्या


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने