टीवी अभिनेता समीर शर्मा ने अपने घर में रसोई घर में पंखे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है. पुलिस ने कहा है कि कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है. ऐसा बताया जा रहा है कि 2 दिन पहले ही समित शर्मा ने फांसी लगा ली थी. यह तो तब पता चला जब शव से बदबू बाहर आने लगी थी. यह जानकारी दी पड़ोसियों ने दी थी.
कौन है समीर शर्मा
यह रिश्ते हैं प्यार के मैं काम कर चुके टीवी स्टार समीर शर्मा ने मुंबई स्थित मलाड में अपने घर में सुसाइड कर दिया है. इससे पहले सुशांत सिंह राजपूत ने भी आत्महत्या कर ली है. पुलिस ने बताया है कि शर्मा की लाश मलाड में चिंचोली बंदर इलाके में नेहा बिल्डिंग में रसोई घर की जब से लगे पंखे से लटकी हुई लाश मिली है.
क्या अकेले रहते थे समित शर्मा
पुलिस की जानकारी के अनुसार समीर शर्मा अपने घर में अकेले ही रहते थे. पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है और परिवार से संपर्क करने की कोशिश करने में लगी हुई है पुलिस. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज चुके हैं.
आखिर क्या हो रहा है बॉलीवुड में
समीर शर्मा से पहले अभी हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत की हत्या या सुसाइड का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है. इसी बीच समीर शर्मा ने भी दुनिया छोड़ दी है.
किन-किन धारावाहिकों में काम किया था समित शर्मा ने
कहानी घर घर की, यह रिश्ते हैं प्यार के, लेफ्ट राइट लेफ्ट, वो रहने वाली महलों की, आयुष्मान भव, इस प्यार को क्या नाम दूं इनके अलावा भी कई धारावाहिकों में समीर शर्मा काम कर चुके हैं.
