मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान: गुंडे-माफिया राज्य छोड़ दो, वरना 10 फीट नीचे जमीन में गाड़ दूंगा



मप्र मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने  होशंगाबाद जिले के बाबई विकासखंड में शुक्रवार को आयोजित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम के मंच से राज्य के असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी दी। और उन्होंने  कहा की गुंडे-माफिया राज्य छोड़ देना, वरना 10 फीट नीचे जमीन में गाड़ दूंगा।

यह भी पढ़े - पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती कार्यक्रम में हंगामा, तोड़ीं कुर्सियां


गड़बड़ करने वालों को छोड़ूंगा नहीं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित कई नेता इस  कार्यक्रम में  मौजूद थे।


मप्र मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने  कहा की आजकल अपन खतरनाक मूड में हैं। गड़बड़ करने वालों को छोड़ेंगे नहीं। आजकल शिवराज  मामा फार्म में हैं। उन्होंने कहा की माफियाओं केविरुद्ध  अभियान चल रहा है। कहा की सुन लो रे मध्यप्रदेश छोड़ देना नहीं तो 10 फीट जमीन में गाड़ दूंगा ।  और  पता नहीं चलेगा कहीं भी किसी को। 

यह भी पढ़े -पीएम नरेंद्र मोदी- -कंपनी केवल आपकी फसल ले जाती है या फिर जमीन भी?


उन्होंने आगे कहा की  दादा, गुंडे, बदमाश ये अब  नहीं चलने वाला है। ये सुशासन है। और सुशासन का मतलब जनता परेशान न हो। 


उन्होंने  आगे  कहा की कार्यालय के चक्कर लगाने की जनता को जरुरत नहीं होगी। सप्ताह में दो दिन ग्राम पंचायत में पटवारी को रुकना होगा। नहीं तो कलेक्टर पर कार्रवाई होगी।


इस वक्त शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस  के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए  कहा की जिन्हें खेती का जरा भी ज्ञान नहीं, वो खेती की बात करते हैं। उन्होंने कहा की कॉन्ट्रेक्ट फार्मिंग किसानों के हित में है। व किसानो को विश्वास दिलाया की कर्ज की गठरी को सरकार उठाएगी।

1 टिप्पणियाँ

  1. Digibrity.com is a joint venture which was founded in January 2013. The aim of our website is to provide authentic and real information about all the celebrities and people who are in news.Digibrity

    जवाब देंहटाएं
और नया पुराने