मुख्यमंत्री ममता बनर्जी: काम करने के स्थान पर केवल प्रधानमंत्री ने टीवी पर संबोधनों में चिंता जताई


शुक्रवार को केंद्र सरकार पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जमकर हमला बोला। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा की  किसानों के मुद्दों का समाधान करने के लिए काम करने के स्थान पर केवल प्रधानमंत्री ने टीवी पर संबोधनों में चिंता जताई है।

यह भी पढ़े - मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान: गुंडे-माफिया राज्य छोड़ दो, वरना 10 फीट नीचे जमीन में गाड़ दूंगा


उन्होंने कहा की  पीएम किसान योजना के माध्यम से सार्वजनिक रूप से  बंगाल के किसानों का भला करने का दावा करते हैं। जबकि सिर्फ आधे सच के साथ लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे है। 

यह भी पढ़े -प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती कार्यक्रम में हंगामा, तोड़ीं कुर्सियां


मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार के काम करने के तरीके पर भी तंज कसा। केंद्र सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा की  केंद्र की मोदी सरकार ने पश्चिम बंगाल की सहायता  करने के लिए एक भी काम नहीं किया है। 


उन्होंने  कहा की अभी तक बकाया 85 हजार करोड़ रुपये की राशि केंद्र सरकार को  जारी करनी है। और अभी तक भुगतान नहीं किया  है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने