पीएम नरेंद्र मोदी- -कंपनी केवल आपकी फसल ले जाती है या फिर जमीन भी?


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान आंदोलन के बीच  क्रिसमस व अटल जयंती के अवसर पर 18 हजार करोड़ रुपये  देश  के नौ करोड़ किसानों के खाते में  भेजे। और छह राज्यों के किसानों से प्रधानमंत्री मोदी ने संवाद भी किया।


अरूणाचल प्रदेश के एक किसान से प्रधानमंत्री मोदी ने कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग यानी नुबंध खेती को लेकर सवाल पूछा।  प्रधानमंत्री मोदी ने पूछा की कंपनी सिर्फ आपकी फसल ले जाती है या  जमीन भी?


गगन की ओर से जो उत्तर उसके माध्यम से  प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा की कंपनियों द्वारा जमीन हड़पने को लेकर यह भ्रम फैलाया जा रहा है।


अरुणाचल प्रदेश में अदरक की खेती करने वाले गगन पेरिंग ने कहा की मुझे किसान सम्मान निधि के  तहत चार महीने में दो-दो हजार रुपये मिले हैं। उन्होंने आगे बताया की इन पेसो  का इस्तेमाल उन्होंने ऑर्गेनिक फार्मिंग में किया  व मजदूर को पैसा दिया। 


गगन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सवाल किया की कंपनी आपकी सिर्फ अदरक ले जाती है या फिर जमीन भी। तो गगन ने कहा की  केवल अदरक। इसके बाद पीएम ने किसानों को विश्वास दिलाया की उनकी जमीन को कोई नहीं ले जाएगा। यह एक भ्रम  है जो की फैलाया जा रहा है।


इसके अलावा किसान क्रेडिट कार्ड को लेकर  एक किसान से बात की और पीएम मोदी ने उसके लाभ पूछे। आगे मोदी ने कहा की  किसानों को सस्ते कर्ज देने की शुरुआत अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने  की थी। और हम इसे आगे बढ़ा रहे  है। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने