कंगना रनौत ने मुंबई को पाकिस्तान कहने के बाद पाकिस्तान की एक पत्रकार ने आपत्ति ली है. उन्होंने कहा है कि प्रिय कंगना, अपनी राजनीतिक और दूसरी लड़ाइयां हमारे देश के नाम को शामिल किए बिना लड़ीए. हमारे देश में किसी भी नेशनल अभिनेता के घर और कार्यालय नहीं गिराए जाते हैं. यह बात उन्होंने कंगना के उस ट्वीट के जवाब में कही जिसमें उन्होंने अपने ऑफिस की तोड़फोड़ के फोटो शेयर किए थे.
इससे पहले कंगना शिवसेना और सांसद संजय राउत द्वारा दी गई मुंबई में आने की धमकी के बाद मुंबई किसी के बाप की नहीं है और मुझे मुंबई आने से किसी का बाप नहीं रोक सकता इस बात ने भी काफी तूल पकड़ा था. वर्तमान में बीएमसी द्वारा उनके दफ्तर की जांच करने के बाद अवैध निर्माण को लेकर नोटिस चस्पा किया है. जिस पर कंगना ने जवाब दिया है और कहां है कि मेरे दफ्तर पर कुछ भी अवैध निर्माण नहीं है.
