इस वर्ष बॉलीवुड में आत्महत्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है. अभी तक कोई अच्छी खबर बॉलीवुड से लेकर कम ही मिल पाई है. कल दक्षिण भारतीय सिनेमा के अभिनेता जय प्रकाश रेड्डी का निधन हुआ था. आज सिनेमा जगत की तेलुगू टीवी जगत की अभिनेत्री श्रावणी ने आत्महत्या कर ली है.
इस अभिनेत्री के परिवार वालों द्वारा कहा जा रहा है कि श्रावणी ने आत्महत्या देवराज रेड्डी द्वारा प्रताड़ित किए जाने की वजह से की है. जानकारी के अनुसार बताया गया है कि श्रावणी को देवराज द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था. मंगलवार को रात 10:00 बजे के आसपास इस अभिनेत्री ने सुसाइड कर लिया है. पिछले 8 सालों से तेलुगु प्रोग्राम मैं अभिनय कर रही थी यह अभिनेत्री. सोशल मीडिया पर इनके फ्रेंड्स श्रद्धांजलि दे रहे हैं. बॉलीवुड में यह वर्ष काफी बुरा रहा है. अभी बॉलीवुड में कुछ अच्छा नहीं दिखाई दे रहा है. अभी तक आत्महत्या का कारण तो पता नहीं चला है मगर पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है.
