सुरक्षाबलों को जम्मू-कश्मीर के त्राल में बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। आतंकियों के एक मददगार को सैयदाबाद इलाके से पकड़ा है। सुरक्षाबलों ने पिछले तीन दिनों में आतंकियों के 11 मददगारों को गिरफ्तार किया।
त्राल के गांव सैयदाबाद में तलाशी के वक्त आमिर अशरफ खान पुत्र मोहम्मद अशरफ खान निवासी सैयदाबाद पस्तूना को गिरफ्तार किया गया। एक चीनी हथगोला उसके कब्जे से बरामद हुआ।
सीआरपीएफ की 180वीं बटालियन और अवंतीपोरा पुलिस, 42 आरआर ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। और गुरुवार को अल-बदर के चार व जैश के छह मददगार को बुधवार को गिरफ्तार किया गया था।
यह भी पढ़े- पीएम नरेंद्र मोदी- -कंपनी केवल आपकी फसल ले जाती है या फिर जमीन भी?
