बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपने जीजा आयुष शर्मा का करियर बनाने में लगे हुए हैं. सलमान खान आयुष शर्मा को आगे बढ़ाने के लिए फिल्में तक छोड़ने के लिएतैयार हैं. सलमान ने फरहान अख्तर की आने वाली फिल्म 'सारे जहां से अच्छा'मैं काम करने से इनकार कर दिया है. सलमान खान पूरी तरह से अपना ध्यान जीजा आयुष शर्मा की तरफ लगा रहे हैं. इस वर्ष अभी तक सलमान की कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हुई है. जोकि सलमान के फैंस के लिएबहुत बुरी खबर है.
इन एक्टर्स कि नहीं बनी थी फिल्म निर्माता से बात
सलमान खान को निर्माता आदित्य राय कपूर के बैनर तले बनने वाली फिल्म ‘सारे जहां से अच्छा’
ऑफर करने से पहले यह फिल्म शाहरुख खान, आमिर खान और भी कई सुपरस्टार को ऑफर की गई थी. लेकिन किसी भी सुपरस्टार की निर्माता से बात नहीं बन पाई थी. इसके बाद सलमान खान को यह फिल्म करने को कहा गया था. लेकिन इस सुपरस्टार ने भी इस फिल्म को करने से साफ मना कर दिया है.
अभिषेक बच्चन ने भी जीती कोरोना से जंग
किस कारण किया इनकार
सूत्रों की माने तो बताया जा रहा है कि सलमान खान ने इस फिल्म को करने से इसलिए मना किया क्योंकि उनके पास कोई भी डेट नहीं है. उनका ध्यान उनके जीजा आयुष शर्मा की फिल्म 'गन्स ऑफ नॉर्थ'की और लगा हुआ है. वह इस फिल्म को सफल करने के लिए लगे हुए हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सलमान खान ‘सारे जहां से अच्छा’ फिल्म की चर्चा को लेकर फरवरी के आसपास सिद्धार्थ राय कपूर से मिले भी थे. ‘सारे जहां से अच्छा’ फिल्म को लेकर इन दोनों में बात भी हुई थी. सलमान को फिल्म का काम पसंद भी आया था.
एक और टीवी अभिनेता ने की आत्महत्या
कुछ भी कर सकते हैं सलमान आयुष शर्मा के लिए
यह भी आपको बता दें कि सलमान खान अपने जीजा आयुष शर्मा के करियर को लेकर कुछ भी कर सकते हैं. आयुष शर्मा की पहली फिल्म लवयात्री आई थी और उसके गाने दर्शकों को पसंद भी आए थे.
कोरोनावायरस के कारण सलमान फॉर्म हाउस में रह रहे हैं. अभी तक उनकी इस वर्ष की कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हो पाई है.
