नहीं करना चाहते थे अरविंद त्रिवेदी रावण का रोल


अरविंद त्रिवेदी वह शख्स है जिन्होंने रामानंद सागर द्वारा बनाई गई रामायण में रावण का रोल किया था. जबकि अरविंद त्रिवेदी राम भक्त हैं और वे रामायण में रावण का रोल नहीं करना चाहते थे. उन्होंने  जब यह सुना कि रामानंद सागर रामायण बनाने जा रहे हैं तब वह केवट का रोल करने के लिए ऑडिशन देने पहुंचे थे. रावण का रोल उन्हें बिना ऑडिशन दिए मिला था. क्योंकि जब अरविंद त्रिवेदी ऑडिशन के लिए पहुंचे थे तब वहां रावण के किरदार करने वाले करीब 300 लोग लाइन में लगे थे.

 जब उनसे पूछा गया था कि आप किस रोल का ऑडिशन करना चाहते हैं, तब उन्होंने बताया था मुझे केवट का किरदार निभाना है. केवट वह व्यक्ति था जिसने भगवान राम को  वन में जाते समय नदी पार करवाई थी. लेकिन उस समय वहां पर रावण के किरदार करने वाले व्यक्ति का चयन करने हेतु ऑडिशन चल रहा था. जब वहां अरविंद पहुंचे थे तब इनसे कहा गया था जब तक इन 300 लोगों का ऑडिशन खत्म हो तब तक आप बैठे.जिसके बाद इनकी रामानंद सागर से मुलाकात हुई. 


जीजा आयुष शर्मा के लिए सलमान खान ने छोड़ी फिल्म सारे जहां से अच्छा


मुलाकात के बाद रामानंद सागर ने हर पहलू पर विचार करते हुए अरविंद त्रिवेदी को रावण का किरदार करने के लिए सबसे अच्छा माना और उन्होंने कहा -  ‘मुझे मेरा रावण मिल गया’. उन्होंने अरविंद त्रिवेदी को गले लगा लिया.

 इसके बाद से अरविंद त्रिवेदी का भाग्य खुल गया. उन्होंने वाकई रावण का किरदार काबिले तारीफ किया है.


एक और टीवी अभिनेता ने की आत्महत्या


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने