वकील ने की आत्महत्या: सुसाइड नोट में तीनों कृषि कानूनों को विरोधी बताया

रविवार सुबह आंदोलनकारी किसानों के समर्थन में उतरे पंजाब के एक वकील ने हरियाणा के बहादुरगढ़ में जहरीला पदार्थ निगल लिया। उनकी पीजीआई रोहतक मौत हो गई। प्रधानमंत्री मोदी को लिखा एक पत्र  सुसाइड नोट के तौर पर उनके पास बरामद हुआ है।

यह भी पढ़े - साक्षी महाराज: हिंदू धर्म छोड़ ईसाई बनने वालों को आरक्षण नहीं मिलना चाहिए


उसमे तीनों कृषि कानूनों को  विरोधी बताया है। और यह कहा की किसान मजदूर व  आम आदमी की रोटी मत छीनिए। किसान आंदोलन में शामिल वकील अमरजीत सिंह ने टीकरी बार्डर से करीब सात किलोमीटर दूर पकौड़ा चौक के पास  जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ती  देखकर उन्हें  बहादुरगढ़ के नागरिक हॉस्पिटल  लेकर गए।

यह भी पढ़े - Kumbh Mela 2021: 48 दिन का ही होगा कुंभ मेला, फरवरी महीने के अंत में जारी होगी अधिसूचना

डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक दवा देने के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। जंहा पर मृत घोषित कर दिया गया। अपने साथी आंदोलनकारियों के साथ अमरजीत सिंह नयागांव चौक के निकट धरनारत थे। 


जलालाबाद के एक प्रदर्शनकारी किसान जसप्रीत सिंह ने बताया की पिछले 15 दिनों से बहादुरगढ़ के पकोड़ा चौक के पास वकील अमरजीत सिंह  किसान आंदोलन में ठहरे थे। 


वकील अमरजीत सिंह सुसाइड नोट के तौर पर प्रधानमंत्री मोदी को अंग्रेजी में लिखा पत्र मिला।  जिसमे लिखा की तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों आंदोलन के समर्थन में बलिदान दे रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने