2021 में होने जा रहे हरिद्वार कुंभ का आयोजन इस बार केवल 48 दिन का ही होगा। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक द्वारा कहा गया कि कुंभ का आयोजन मुख्य तौर पर मार्च माह से अप्रैल माह के बीच किया जाएगा। फरवरी अंत में मेले की विधिवत अधिसूचना सरकार जारी करेगी। सरकार ने कोरोना वायरस को लेकर तैयारी की है।
यह भी पढ़े - किसान: मुआवजा न मिलने पर सुसाइड नोट लिखकर हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ा
14.29 करोड़ जारी कुंभ मेले में कोविड केयर सेंटर व सर्विलांस सिस्टम को लेकर जारी किये गए है। कुंभ मेला 2021 के कोविड केयर सेंटर, सर्विलांस सिस्टम और चिकित्सकीय व्यवस्थाओं की खरीद के लिए 14 करोड़ 29 लाख रुपये मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के निर्देश पर शासन ने जारी कर दिए हैं।
यह भी पढ़े -शिवराज सरकार: मध्यप्रदेश लव जिहाद, धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2020' को कैबिनेट से मिली मंजूरी
सर्विलांस सिस्टम लगाने के लिए कुंभ मेले में पहली किस्त के रूप में 6.94 करोड़ की धनराशि जारी की गई है। राज्य सरकार ने 17.34 करोड़ मंजूर कर रखे हैं। और कुंभ मेला में 1000 बेड का अस्थाई कोविड केयर सेंटर शासन को बनाना है। और 15.46 करोड़ की मंजूरी मुख्यमंत्री ने दी है।
कोविड सेंटर के लिए 6.18 करोड़ की धनराशि शुक्रवार को जारी की गयी है। 2.93 करोड़ में से 1.17 करोड़ रुपये कुंभ मेला में चिकित्सकीय व्यवस्थाओं की सामग्री खरीद के लिए जारी किए गए हैं।
कुम्भ मेला पुलिस की देखरेख में होगा। शाही स्नान के वक्त सामान्य श्रद्धालुओं को हरकी पैड़ी एवं मालवीय द्वीप घाट को छोड़कर अन्य घाटों पर स्नान करना होगा।
