किसान: मुआवजा न मिलने पर सुसाइड नोट लिखकर हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ा


यह घटना मैनपुरी जिले के किशनी क्षेत्र में शनिवार की सुबह  की है। जंहा पर किसान ने ऐसा कदम उठा लिया जिसकी वजह से अफसरों के हाथ-पांव फूल गए। दरसल  एक किसान ने सुसाइड नोट लिखा। और  हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ कर  आत्महत्या करने की धमकी देने लगा।

यह भी पढ़े -शिवराज सरकार: मध्यप्रदेश लव जिहाद, धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2020' को कैबिनेट से मिली मंजूरी


इसकी सुचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंच गए। व समझाने पर किसान टावर से नीचे उतरा।


किसान का नाम सुनील कुमार है। जो की किशनी थाना क्षेत्र के गांव उदयपुर निवासी है। सुनील कुमार के खेत में हाईटेंशन लाइन का टावर लगाया गया है। और अब विद्युत लाइन बिछाई जा रही है। किसान के खेत में पहले सरसों की फसल और अब गेहूं की फसल खराब हो गयी है। 

यह भी पढ़े -मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान: गुंडे-माफिया राज्य छोड़ दो, वरना 10 फीट नीचे जमीन में गाड़ दूंगा


 कई दिनों से सुनील कुमार  नुकसान के एवज में मुआवजे की मांग कर रहा है। पर किसान सुनील कुमार का यह आरोप है की बिजली विभाग के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे है। 


और इसकी वजह से  किसान शनिवार की सुबह सुसाइड नोट लिखकर हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया। पहले किसान सुबह तक़रीबन छह बजे टॉवर पर चढ़ा। और मोके पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर लगभग उसे आठ बजे उतार लिया। पर मांग पूरी न की जाने पर किसान करीब साढ़े नौ बजे टावर पर चढ़ गया।


व  किसान टावर पर चढ़कर फसल के नुकसान के एवज में मुआवजा दिलाने और ठेकेदार पर कार्रवाई करने की मांग करने लगा। सूचना मिलते  एसडीएम किशनी रामसकल मौर्य वंहा पहुंचे व कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद वह  किसान निचे उतरा। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने