ब्रिटेन में सामने आए नए कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुए देश में जारी किए दिशा-निर्देशों को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अब 31 जनवरी तक बढ़ा दिया है। कोरोना का खतरा और ना बढ़े इसलिए गृह मंत्रालय ने सख्त निगरानी और एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़े - भारत ने चीनी नागरिकों की यात्रा पर लगाया प्रतिबंध, एयरलाइंस को दिए निर्देश
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा की सावधानीपूर्वक सीमांकन कंटेंमेंट जोन का किया जाना जारी रहेगा। रोकथाम के उपायों का सख्ती से पालन किया जाएगा। कोविद-19 को ध्यान में रखते हुए शारीरिक दूरी जैसे नियमों का सख्ती से पालन करना जरूरी है ।
यह भी पढ़े - वकील ने की आत्महत्या: सुसाइड नोट में तीनों कृषि कानूनों को विरोधी बताया
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कोविद-19 देश में सक्रिय और नए मामलों में लगातार गिरावट देखी गई है। लेकिन विश्व स्तर पर मामलों को देखते हुए निगरानी, रोकथाम और सावधानी बनाए रखने की जरूरत है। खासतौर पर नया कोरोना संक्रमण ब्रिटेन में सामने आने के बाद एहतियात बरतना बेहद आवश्यक है।
