एक्ट्रेस पायल घोष ने बताया है कि वह यौन शोषण की शिकार हुई थी. उन्होंने अनुराग कश्यप के द्वारा उनके साथ जबरदस्ती यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. इसके बाद कंगना रनौत ने भी उनका सपोर्ट किया है.
बता दें कि हाल ही में अभिनेत्री पायल घोष ने निर्माता और निर्देशक अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाते हुए कहां है कि अनुराग कश्यप ने उनके साथ जबरदस्ती की थी. अभिनेत्री पायल घोष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रार्थना की है कि उन्हें सुरक्षा की आवश्यकता है. क्योंकि उनके परिवार और उन पर खतरा मंडरा रहा है. उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा यह कहना अनुराग कश्यप ने उनके साथ अश्लीलता की थी यह बहुत खतरे से खाली नहीं है. उनकी शिकायत पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लिया है. राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा हमको उक्त शिकायत लिखित में उन्हें पेश करने को कहा है. महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने बताया है कि राष्ट्रीय महिला आयोग आपकी शिकायत को ध्यान में रखते हुए कार्यवाही करेगा. अभिनेत्री पायल घोष फिल्म पटेल की पंजाबी शादी मैं परेश रावल और ऋषि कपूर के साथ नजर आई थी. इन्होंने धारावाहिक साथ निभाना साथिया में भी काम किया था.
Tags:
बॉलीवुड घमासान
