सुशांत सिंह राजपूत की मौत का कारण मानी जा रही अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती(rheachakraborty) मुश्किलों में नजर आ रही है. रिया चक्रवर्ती(rheachakraborty) की ड्रग पेडलर के साथ जुड़े रहने के कारण 10 साल की सजा हो सकती है. पहले तो उन्होंने इन सभी बातों से नकारा था. लेकिन एनसीबी की पूछताछ के बाद उन्होंने स्वीकारा था कि सुशांत सिंह के साथ उन्होंने ड्रग का सेवन किया था. उसके बाद यह भी स्वीकार किया है कि उनका ड्रग पेडलर से लगातार संपर्क था. इससे यह साबित हुआ था कि ड्रग का धंधा भी करती थी.
एनसीबी के सामने श्रद्धा कपूर(Shraddha Kapoor), दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) और सारा अली खान (Sara Ali Khan)के नाम भी आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि उन्हें भी हिरासत में रखकर पूछताछ करने की कार्यवाही की जा रही है. 14 दिन की न्यायिक हिरासत के बाद मंगलवार को रिया चक्रवर्ती की न्यायिक हिरासत समाप्त हो रही है. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने धाराओं के अंतर्गत चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया था. अब यदि दोषी पाई गई तो 10 साल के लिए उन्हें जेल में सड़ना होगा. सभी तरफ उनकी जमानत याचिका है खारिज हो चुकी है.
यौन शोषण की शिकार हुई अभिनेत्री पायल घोष

