सुशांत सिंह राजपूत केस : सलमान खान सहित 8 हस्तियों को कोर्ट ने दिया नोटिस

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड में हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं. इस केस के लिए तीन बड़ी एजेंसियां जांच में लगी हुई है. ड्रग एंगल के बारे में जानकारी मिलने के बाद बॉलीवुड में घमासान मच गया है.

मुजफ्फरपुर जिला न्यायालय ने सलमान खान, करण जौहर इन दोनों के अलावा करीब 5 लोगों को और नोटिस दिए हैं. बताया जा रहा है कि सलमान खान, करण जोहर, आदित्य चोपड़ा, संजय लीला भंसाली, एकता कपूर, साजिद नाडियावाला, भूषण कुमार और दिनेश विजयन सुशांत सिंह राजपूत के केस में ड्रग्स मामले में शामिल थे. इन्होंने सुशांत सिंह राजपूत को ड्रग्स सेवन के लिए उकसाया है. सुशांत सिंह राजपूत की षड्यंत्र द्वारा हत्या की गई है. मुजफ्फरपुर के वकील सुधीर ओझा की पैरवी पर कोर्ट ने इन सभी को 7 अक्टूबर को न्यायालय में पेश होने की हिदायत दी है. सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए 17 जून को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में भादवी की धाराओं 306, 109, 504 और 506 के अंतर्गत परिवाद लगाया था. न्यायालय में लगाए गए पुनर्विचार याचिका में बताया गया है कि अभिनेता की हत्या षड्यंत्र के द्वारा की गई है. जिसे बिना जांच के ही आत्महत्या कहा गया है. इस केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने मुंबई में कई जगह छापे मारे हैं तथा कहीं लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. कुछ लोगों के पास चरस और गांजा भी मिले हैं. हालांकि वह लोग सुशांत के केस से जुड़े हुए नहीं हैं. लेकिन सभी से पूछताछ होगी.



हीरो के साथ सो जाओ तो मिल जाता है 2 मिनट में रोल : कंगना रनौत
इसलिए करती है फिल्म अभिनेत्रियां सोशल मीडिया पर अपने बोल्ड फोटो शेयर
एक और अभिनेत्री ने की आत्महत्या फैंस हुए दुखी

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने