बुधवार को ड्रग्स कनेक्शन मामले में जया बच्चन के बयान का जवाब देते हुए फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहां है कि फिल्म इंडस्ट्री में हीरो के साथ सो जाने पर 2 मिनट में रोल मिल जाता है.
इस बीच जया बच्चन ने जो कि वर्तमान में सांसद है उन्होंने कहा है कि बॉलीवुड को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि जो लोग इस तरह की बातें करते हैं वे लोग जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं. इससे पहले बॉलीवुड पर कंगना का आरोप था कि हॉलीवुड में 99% लोग ड्रग्स का सेवन करते हैं कुछ बॉलीवुड स्टार का खून परीक्षण कराने तक की चुनौती दे डाली थी कंगना ने.
उन्होंने ट्वीट कर यह भी कहा था कि - "कौन सी थाली दी है जया जी और उनकी इंडस्ट्री ने? एक थाली मिली थी जिसमें दो मिनट के रोल आइटम नम्बर्ज़ और एक रोमांटिक सीन मिलता था वो भी हेरो के साथ सोने के बाद,मैंने इस इंडस्ट्री को फ़ेमिनिज़म सीखाया,थाली देश भक्ति नारीप्रधान फ़िल्मों से सजाई,यह मेरी अपनी थाली है जया जी आपकी नहीं।".
