फैशन डिजाइनर शरबारी दत्ता की लाश मिली बाथरूम में

सुप्रसिद्ध फैशन डिजाइनर शरबारी दत्ता की मौत हो गई है. उनकी मौत का कारण पता नहीं चल रहा है. ऐसा बताया जा रहा है कि उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट के कारण हुई है. मगर उनके परिवार का कहना है कि ऐसा नहीं हो सकता है. परिवार वालों का कहना है कि वह बिल्कुल स्वस्थ थी. 63 वर्ष की शरबारी दत्ता सुप्रसिद्ध बंगाली कवि अजीत दत्ता की बेटी है.

 शरबारी दत्ता की लाश उनके कोलकाता स्थित निवास पर बाथरूम में गुरुवार और शुक्रवार की रात के दरमियान करीब 12:15 बजे मिली है. इस बात की सूचना मिलने पर पुलिस वहां पर पहुंच चुकी थी. मामले की जांच में जुटी पुलिस अभी तक यह नहीं पता कर पाई है कि उनकी मौत का कारण क्या हो सकता है. शरबारी दत्ता पिछले कई सालों से फैशन डिजाइनर का काम कर रही थी. एथनिक वियर की डिजाइंस के लिए यह काफी मशहूर थी. सबसे पहले बंगाली पुरुषों के लिए रंगीन धोती और डिजाइनर पंजाबी कुर्ता को फैशन के दौर में सबसे पहले इन्होंने ही डिजाइन किया था. परिवार वालों का कहना है कि वह एकदम स्वस्थ थी. उनका कहना है कि मंगलवार रात को डिनर पर हम सभी साथ हैं. डिनर के बाद भी किसी की भी हमसे बात नहीं हो पाई थी. अब यह जानना आवश्यक हो गया है कि मौत का कारण क्या हो सकता है.

एक और अभिनेत्री ने की आत्महत्या फैंस हुए दुखी
हीरो के साथ सो जाओ तो मिल जाता है 2 मिनट में रोल : कंगना रनौत



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने