बॉलीवुड के लिए साल 2020 बहुत ही बुरा साबित होता रहा है. अभी कुछ दिनों ही पहले बहुत से बॉलीवुड स्टार्स ने दुनिया छोड़ दी है. मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से एक और बुरी खबर आ रही है. मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता सबरीनाथ अब इस दुनिया में नहीं रहे.
महज 43 वर्ष के सबरीनाथ कार्डियक अरेस्ट के कारण दुनिया को अलविदा कहने पर मजबूर हो गए हैं. बताया जा रहा है कि सबरीनाथ बैडमिंटन खेल रहे थे कि अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा. अस्पताल में ले जाया गया जहां पर उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. उनके फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. काफी गमगीन माहौल उनके फैंस के बीच देखा जा रहा है. उनकी पत्नी और दो बेटियां इस घटना से काफी सदमे में है. कुछ लोगों को तो यकीन नहीं हो रहा है कि उनके चहेते अभिनेता उन्हें छोड़कर अचानक नहीं जा सकते हैं. बता दें कि अपने करियर की शुरुआत मलयालम सीरियल से करने वाले अभिनेता सबरीनाथ आमाला, स्वामी अय्यपन और श्रीपदम नाम के धारावाहिक में भी नजर आ चुके हैं.
