Mulayam Singh Yadav: समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता व पूर्व एमएलसी मुलायम सिंह यादव का निधन


समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता व  पूर्व एमएलसी मुलायम सिंह यादव का 92 साल की उम्र में देहांत हो गया। मुलायम सिंह यादव ने  औरैया में अपने पैतृक गांव ककोर के कढोरे का पुरवा में अंतिम सांस ली।  मुलायम सिंह यादव  तीन बार स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य  व औरैया के विकासखंड भाग्यनगर के ब्लॉक प्रमुख भी रह चुके हैं।

मुलायम सिंह यादव पिछले  काफी समय से बीमार थे। सपा नेताओं ने उनके निधन पर दुःख व्यक्त किया है। सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर दुःख जताते हुए कहा की वे आजीवन किसान, गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों की आवाज उठाते रहे। मुलायम सिंह यादव का शहर अपना कोई मकान  भी नहीं है। 



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने