22 साल के बिजनेसमैन अमन बैसला ने बीती 29 सितंबर को अपने ही ऑफिस में फांसी के फंदे पर झूल कर आत्महत्या कर ली है. बताया जा रहा है कि यह मानसिक प्रताड़ना से प्रताड़ित किए जा रहे थे. मूल रूप से बागपत निवासी अमन बैसला होटल्स मैं दैनिक उपयोग की वस्तुएं जैसे साबुन शैंपू आदि का कारोबार करते थे.
यह घटना 29 सितंबर की है जब यह अपने ऑफिस से देर रात तक घर नहीं पहुंचे थे. जब यह देर रात घर नहीं पहुंचे तो इनके घर वाले ऑफिस पर पहुंच गए थे. वहां पर उन्होंने पाया कि ऑफिस का दरवाजा अंदर से बंद था. तब परिवार वालों को कुछ शक हुआ कि शायद कुछ अनहोनी हो गई है. दरवाजा तोड़ कर दिखा गया तो अमन बैसला फांसी के फंदे पर झूलते हुए मिले. पास ही अस्पताल में ले जाया गया तो डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित किया. मरने से पहले अमन ने एक वीडियो जारी किया था जिसे उन्होंने फेसबुक अकाउंट पर अपलोड किया था. कुछ वीडियो में उन्होंने दो मौत के जिम्मेदार लोगों का नाम बताया था जिसमें से एक तो उनकी महिला साझेदार नेहा जिंदल का नाम बताया और एक और हरियाणवी गायक सुमित अवस्थी का नाम बताया है. उस वीडियो में उनका कहना था कि उनकी महिला साझेदार नेहा जिंदल द्वारा उन्हें बहुत प्रताड़ित किया गया है. मानसिक तौर पर उनको प्रताड़ित नेहा जिंदल द्वारा किया गया जिसका साथ सुमित अवस्थी ने दिया था. दिल्ली के सांसद मलूक नागर ने सुमित के परिवार को न्याय दिलाने के लिए दिल्ली के पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर दोषियों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर मामले को तुरंत जांच में लेने को कहा है. जिसमें उन्होंने एफ आई आर दर्ज कर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है. बताया जा रहा है कि नेहा जिंदल अमन बैसला से बीमारियों के बहाने बनाकर पैसे लेती थी और खर्च कर देती थी. नेहा जिंदल और सुमित दोनों ने मिलकर अमन से बहुत सारे पैसे उधार ले लिए थे. जब पैसे वापस मांगे तो अमन को ब्लैकमेल किया डराया धमकाया.
अमन का कहना था कि नेहा जिंदल ने मुझ पर बहुत सारे आरोप लगाया. जहां तक के अमन को लग रहा था कि इसके घर वाले भी इस साजिश में शामिल है. अमन बैंसला को सुमित द्वारा भी धमकियां दी जा रही थी. अमन को नेहा जिंदल द्वारा खुदकुशी की धमकी देने की वीडियो भी दिखाई थे. बहुत ही गंदे वीडियो भेज अमन को वीडियो भेजे थे नेहा जिंदल ने. सारी सच्चाई का वीडियो अमन द्वारा फेसबुक पर अपलोड किया जा चुका है जहां पर पूरा सच वीडियो में बताया गया है. किसी विधायक द्वारा नेहा जिंदल का सपोर्ट किया जाना भी अमन द्वारा वीडियो में कहां गया है. अमन का कहना था कि मामला इतना उलझ गया था कि पुलिस द्वारा भी अमन को ही फसाया जाता ऐसा अमन को लग रहा था. अमन चाहता था कि सुशांत सिंह राजपूत को तो न्याय नहीं मिला बस मुझे न्याय मिल जाए.
