बीजेपी नेता मनीष शुक्ला की गोली मारकर हत्या, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व तृणमूल को जिम्मेदार ठहराया


बंगाल के बीजेपी नेता मनीष शुक्ला की रविवार को गोली मारकर हत्या की गयी। राजधानी कोलकाता से करीब  20 किलोमीटर दूर बैरकपुर में एक पुलिस स्टेशन के पास कुछ स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं से बात करते समय मनीष शुक्ला को निशाना बनाया गया। वे बैरकपुर जिला समिति के सदस्य व  पूर्व पार्षद थे। 

बीजेपी ने इसके लिए तृणमूल को जिम्मेदार ठहराया है।  कांग्रेस ने तृणमूल  के आरोपों को खारिज किया है। और कहा की बीजेपी के अंदर ही किसी विवाद को लेकर यह हमला हुआ है। बंगाल के गवर्नर जगदीप धनखड़ ने रविवार  की रात को ट्वीट कर इस घटना की निंदा की है। व सुबह 10 बजे  डीजीपी और गृह सचिव को राजभवन भी बुलाया है। 

Pradeep Maharathy: BJD विधायक प्रदीप महारथी का 65 वर्ष की उम्र में देहांत

जानकारी के अनुसार हमलावर मोटरसाइकिल पर आए व कई राउंड में  मनीष शुक्ला पर गोलियां चलाईं। जानकारी के अनुसार  मनीष शुक्ला को  सिर, छाती और पीठ में गोलियां लगी थीं। उपचार के लिए  मनीष शुक्ला को एक प्राइवेट अस्पताल में व फिर कोलकाता ले जाय गया पर उनकी मर्त्यु हो गयी।  

इस घटना के बाद से बीजेपी समर्थकों ने बवाल शुरू कर दिया और पुलिस कमिश्नर मनोज वर्मा  व कमिश्नर अजय ठाकुर के घेरकर आरोपियों को  गिरफ्तारी की मांग करने लगे। बाद में मामले को शांत करने के लिए पुलिस की  टीम को आना पड़ा। बीजेपी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इसके लिए  जिम्मेदार ठहराया है। 

Mulayam Singh Yadav: समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता व पूर्व एमएलसी मुलायम सिंह यादव का निधन


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने