बॉलीवुड अभिनेता दिलीप कुमार जिन्हें अभी तक भारत के अनेक लोग हिंदू समझ रहे थे, जबकि वे मुस्लिम धर्म से है. इनका जन्म नाम युसूफ खान था, जो पाकिस्तान के पेशावर में हैं. इन्होंने अपना नाम हिंदी फिल्मों में पहचान बढ़ाने के लिए बदल दिया था. वर्तमान के कोराना संकट में पिछले 14 दिनों में इनके घर पर दूसरी मौत हो चुकी है.
इनके भाई एहसान खान की कुछ ही घंटों पहले मौत हो चुकी है. यह दिलीप कुमार के छोटे भाई थे. इस बात की जानकारी दिलीप साहब के ट्विटर अकाउंट पर दिलीप साहब के फैमिली फ्रेंड फैजल फारुकी ने दी है. उन्होंने कहा है कि - “दिलीप साहब के कहने पर यह ट्वीट उन्होंने किया है उन्होंने कहा है कि अभी कुछ ही घंटों पहले दिलीप साहब के छोटे भाई एहसान खान का निधन हो गया है.इससे पहले, सबसे छोटे भाई असलम खान का निधन हुआ था.”. मीडिया सूत्रों के अनुसार मिली जानकारी यह है कि दिलीप कुमार साहब का स्वास्थ्य अभी ठीक है. इनकी पत्नी सायरा बानो इनकी देखभाल कर रही है. दिलीप कुमार साहब की उम्र 97 वर्ष है. इनकी पत्नी समय-समय पर दिलीप कुमार साहब सेहत के बारे में सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करती रहती है.
