सुशांत सिंह राजपूत की हत्या या आत्महत्या इसको लेकर भाजपा के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने एक बड़ा बयान जारी किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि ऐम्स मुंबई अस्पताल की रिपोर्ट से यह तय नहीं किया जा सकता है कि सुशांत की हत्या हुई है या उन्होंने आत्महत्या की है. बताया जा रहा है कि उन्होंने ऐसा इसलिए कहा है कि जबकि एम्स के पास सुशांत का शव कभी था ही नहीं तो यह कैसे कहा जा सकता है कि रिपोर्ट से तय हो जाएगा कि सुशांत ने आत्महत्या की है यह उनकी किसी ने हत्या की है.
सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट कर कहा है कि “कुछ पुलिस अधिकारी मीडिया को बता रहे हैं कि एम्स की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह तय होगा कि सुशांत की हत्या हुई है यह उन्होंने आत्महत्या की है. ऐसा कैसे कह सकते हैं जबकि एम्स के पास कभी सुशांत का शव था ही नहीं.एम्स की रिपोर्ट यह बता सकती है कि कपूर अस्पताल के डॉक्टरों नेक्या किया और क्या नहीं”.सुब्रमण्यम स्वामी ने महेश भट्ट पर वार किया था. वे यह जानना चाहते थे कि महेश भट्ट ने अपना धर्म परिवर्तन कर लिया है क्या.
