अभिनेत्री कंगना रनौत ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद जो सवाल खड़े हो रहे हैं उनको लेकर यह कहा था कि फिल्म इंडस्ट्री में 90% लोग ड्रग्स का इस्तेमाल करते हैं. इस बात को लेकर फिल्म इंडस्ट्री में धीरे-धीरे विरोध बढ़ रहा है. इसी विरोध के चलते अभिनेता अनूप सोनी ने उन्हें आड़े हाथों लिया है.
अभिनेता अनूप सोनी (Anup Soni) ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कंगना रनौत के बयान के खिलाफ यह बात कहीं - 'जिसे भी यह महसूस होता है कि फिल्म उद्योग का 90 प्रतिशत हिस्सा ड्रग लेता है, उसे इस गंदे, सड़े हुए उद्योग में नहीं रहना चाहिए और गंगा से भी ज्यादा पवित्र उद्योग में शामिल होना चाहिए. शायद पॉलिटिक्स इंडस्ट्री में.' उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म उद्योग में केवल तीन चार लोग ही नहीं है इसमें लाखों लोग काम करते हैं. फिल्म निर्माता, निर्देशक, गायक, संगीतज्ञ, कला निर्देशक, सहायक आदि कई लोग काम करते हैं. उनका कहना है कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को दोषी नहीं ठहराया जा सकता क्योंकि इसमें कई लोग काम करते हैं. यदि किसी को ऐसा लगता है कि फिल्म इंडस्ट्री में सभी लोग ड्रग्स का इस्तेमाल करते हैं तो उसे इस इंडस्ट्री में नहीं रहना चाहिए. उन्हें कुछ और ही गंगा से भी पवित्र इंडस्ट्री में काम करना चाहिए.
