फिल्म अभिनेत्री मनीषा कोइराला का जन्मदिन 16 अगस्त को है. मनीषा कोइराला ने बॉलीवुड में 1991 ब्लॉकबस्टर और सौदागर फिल्मों से एंट्री की थी. मनीषा ने कई फिल्मों में काम किया है. इन्होंने बहुत सी ऐसी फिल्में बनाई है जिनके जरिए इन्होंने प्रशंसा और पुरस्कार प्राप्त किए हैं. लेकिन दूसरी तरफ इनकी एक ऐसी आदत पढ़ चुकी थी जिसके कारण कैंसर हो गया था. उसके बाद से उन्होंने बॉलीवुड से दूरी बना ली थी और कैंसर के इलाज हेतु चली गई थी.
अभिनेत्री मनीषा को एक बुरी लत ड्रग्स की लग गई थी जिसका परिणाम इनको कैंसर के रूप में भुगतना पड़ा है. सूत्रों का कहना है कि इनको कैंसर के इलाज के लिए बहुत ही खतरनाक समय से गुजरना पड़ा है. कैंसर होने के बाद से ही यह बॉलीवुड की सुर्ख़ियों से दूर चली गई थी. अब इस घातक बीमारी से ठीक होकर वापस आ गई है.
इनको एक ड्रग एडिक्ट बताया गया था. जो इनके कैंसर का कारण बना था. बॉलीवुड में बहुत कुछ अच्छा करने के बाद इनके लिए यह एक बहुत बुरा समय था. यह वह समय था जब यह जिंदगी और मौत से लड़ रही थी. कैंसर के इलाज के बाद यह गंजी हुई थी. परिवार और दोस्तों का इतना सपोर्ट मिला था कि इनका आत्मविश्वास बहुत बड़ा हुआ था. इस समर्थन के कारण ही उन्होंने कैंसर को हरा दिया है.
