महेंद्र सिंह धोनी जिन्होंने सन्यास का ऐलान कर दिया है आज दिनांक 15 अगस्त 2020 को उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास की घोषणा की है. महेंद्र सिंह धोनी एक बहुत ही शालीन, धैर्यवान और नेतृत्व क्षमता वाले क्रिकेटर हैं. उन्होंने अपने करियर में बहुत ही अच्छी पारियां खेली. भारतीय क्रिकेट को 20-20 वर्ल्ड कप दिलाने में भी इनका सहयोग सराहनीय रहा था.
क्रिकेट की दुनिया में महेंद्र सिंह धोनी को उनके फिटनेस के लिए जाना जाता है. महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक में सुशांत सिंह राजपूत ने महेंद्र सिंह धोनी का किरदार निभाया है. माही के नाम से प्रसिद्ध थे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी खेल मैदान पर. शांत स्वभाव के महेंद्र सिंह धोनी ऊंचाइयों पर चढ़ने के बाद भी कभी विचलित नहीं हुए. धोनी का किरदार करने के लिए अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने क्रिकेटर किरण मोरे से 1 वर्ष तक ट्रेनिंग हासिल की थी. क्रिकेटर किरण मोरे ने अभिनेता सुशांत को एक विकेट कीपर और वह भी महेंद्र सिंह धोनी के अंदर किस प्रकार के गुण होना चाहिए, कैसे सोचना चाहिए, कैसे वे सोचते थे, कैसे बॉलर से तालमेल बिठाते थे, कैसे वह बल्लेबाजी करते थे, कैसे वह विकेट कीपिंग करते थे. यह सारे अभ्यास क्रिकेटर किरण मोरे ने सुशांत को सिखाएं थे.
बॉलीवुड डायरेक्टर ने राजस्थान सियासी मामले पर दिखाया गुस्सा
महेंद्र सिंह धोनी कैसे हेलीकॉप्टर शॉट लगाते थे, इस पर अभिनेता सुशांत ने करीब 1 दिन में 300 बार हेलीकॉप्टर शॉट का अभ्यास भी किया था. 1 वर्ष की अवधि में सुशांत करीब तीन बार महेंद्र सिंह धोनी से मिले थे. पहली मुलाकात में उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी से उनकी कामयाबी भी के बारे में जाना. दूसरी बार सुशांत के पास पूछने के लिए बहुत से सवाल थे तब महेंद्र सिंह ने उनसे कहा था -"तुम बहुत सवाल पूछते हो", तब अभिनेता ने बताया था लोग मुझे महेंद्र सिंह धोनी के रूप में देखने वाले हैं. इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक में सुशांत ने महेंद्र सिंह धोनी का किरदार निभाया.
नहीं करना चाहते थे अरविंद त्रिवेदी रावण का रोल
