सुशांत सिंह राजपूत के मरने के बाद दो तरह के सवाल उलझ रहे हैं. सुशांत को लेकर रिया चक्रवर्ती मुख्य आरोपी बनी हुई है. अभी-अभी के बयानों में यह बताया गया है कि सुशांत के शव को देखकर रिया चक्रवर्ती ने ‘सॉरी बाबू’ कहा था. इस शब्द से यह मतलब निकलता है कि रिया चक्रवर्ती ने ही सुशांत के लिए कुछ गलत किया होगा. क्योंकि सॉरी कोई भी व्यक्ति तभी मांगता है जब वह कोई गलती करता है.
इस बीच राष्ट्रीय करणी सेना के सदस्य सुरजीत सिंह राठौर ने बताया है कि मैं जब रिया चक्रवर्ती को सुशांत का चेहरा देखने के लिए शव गृह में ले गया था तब रिया चक्रवर्ती लगभग 5 मिनट तक सुशांत को देखती रही. अंत में रिया चक्रवर्ती ने सुशांत के शव से यह कहा था कि ‘सॉरी बाबू’. इसके बाद में रिया को बाहर ले आया था. रिया यह जानती थी कि सुशांत के परिवार वाले उसे सुशांत के दाह संस्कार में नहीं जाने देंगे. इसलिए वह सुशांत को अंतिम बार अस्पताल में ही देखना चाहती थी.
क्यों हुआ था मनीषा कोइराला को कैंसर क्या थी वजह
सुजीत ने कहा है कि सुशांत के शव को देखकर रिया चक्रवर्ती काफी भावुक और दुखी लग रही थी. लगभग 5 मिनट तक सुशांत का चेहरा देखती रही. चेहरे को देखते हुए रो रही थी रिया.
आने वाली है गैंगस्टर विकास दुबे पर बनी फिल्म होगी जल्द रिलीज
बीजेपी नेता रवि किशन ने भी मुंबई पुलिस पर सवाल उठाए हैं और सीबीआई जांच की उम्मीद की है l उन्होंने कहा है कि ‘सॉरी बाबू’ के कई मतलब निकलते हैं. उन्होंने मुंबई पुलिस पर भी सवाल उठाए हैं और कहां है कि मुंबई पुलिस कमिश्नर को सभी सवालों के जवाब देना चाहिए.
