जनवरी 2021 में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बन जाएंगे माता-पिता

 

क्रिकेट के सुपरस्टार और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली पिता बनने वाले हैं. इस बात की जानकारी उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा और उन्होंने अपने फैंस को ट्विटर पर दी है. उन्होंने कहा है कि और वे 3 हो जाएंगे. इस खुशखबरी के साथ दोनों ने अनेक पिक शेयर भी किए हैं.

 पूरा क्रिकेट जगत विराट कोहली को इस बात की बधाई दे रहा है. हरभजन सिंह, शिखर धवन, कुणाल पांड्या और इनके अतिरिक्त भी सभी क्रिकेट प्रेमियों ने इन दोनों को बधाई दी है. इस समय विराट कोहली संयुक्त अरब अमीरात मैं इंडियन प्रीमियर लीग में भाग लेने हेतु पहुंचे हैं जबकि अनुष्का शर्मा मुंबई में ही है. इन दोनों ने सन 2017 में शादी कर ली थी. इस समय विराट कोहली के हाथ में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान भी है. शादी से पहले बहुत लंबे समय तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया था. इस समय दोनों को ढेर सारी   बधाईयां मिल रही है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, बीसीसीआई तथा आईसीसी के ट्विटर अकाउंट पर भी विराट कोहली को बधाई मिली है. जनवरी 2021 में दोनों के घर  नया मेहमान आ जाएगा.




एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने