आज है बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी का जन्मदिन. जोकि क्रिकेटर बनना चाहते थे.बॉलीवुड में अन्ना के नाम से जाने जाते हैं सुनील शेट्टी. इनका जन्म 11 अगस्त 1961 मैं कर्नाटक के मैसूर में हुआ था. सुनील शेट्टी अभी तक बॉलीवुड में बड़ा नाम कर चुके हैं, लेकिन शुरू में यह बॉलीवुड में नहीं जाना चाहते थे. क्रिकेटर बनना चाहते थे सुनील शेट्टी.
करियर की शुरुआत में कुछ खास नहीं कर पाए थे
यदि देखा जाए तो करियर की शुरुआत में यह अभिनेता कुछ विशेष नहीं कर पाए थे.बॉलीवुड अभिनेता के अतिरिक्त इनका और भी बड़ा कारोबार है. जानते हैं आज इनके जन्मदिन पर इन से जुड़ी कुछ खास बातें. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत सन 1992 मेंफिल्म ‘बलवान’ से की थी. इस फिल्म में इनके साथ अभिनेत्री दिव्या भारती थी. सूत्र बताते हैं कि शुरुआत में इनके साथ कोई भी अभिनेत्री काम करने के लिए तैयार नहीं थी.जिसका कारण केवल यही था कि यह न्यूकुमर थे. इस फिल्म के बाद 1994 में इनकी फिल्म ‘मोहरा’ ने बॉलीवुड में रंग जमाया था. इस फिल्म ने ‘बॉलीवुड’ में अच्छा रंग जमाया था. इस फिल्म में इनके साथ अक्षय कुमार और रवीना टंडन ने काम किया था.
अमिताभ बच्चन के बाद संजय दत्त की तबीयत बिगड़ी, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती
इसके बाद फिल्म ‘गोपी किशन’ के साथ करियर को आगे बढ़ाया
मोहरा फिल्म के बाद इनकी अगली फिल्म ‘गोपी किशन’ बनी थी. इस फिल्म में अभिनेता सुनील शेट्टीडबल रोल में नजर आए थे. सुनील शेट्टी ने भले ही एक्शन रोल किया हो परंतु यह दर्शकों को हंसाने मेंभी काफी हिट हुए हैं. फिल्म ‘हेरा फेरी’,’ यह तेरा घर यह मेरा घर’ ,’वेलकम’ तथा ‘दे दना दन’ मैं दर्शकोंका बहुत ही अच्छा मनोरंजन किया.
किस फिल्म के लिए मिला था फिल्म फेयर अवार्ड
जो फिल्म इनकी वर्ष 2001 में आई थी वह फिल्म थी धड़कन. यह फिल्म काफी हिट हुई थी. इस फिल्म के हिट होने के बाद इन्हें बेस्ट विलन फिल्म फेयर अवार्ड मिला था. इस फिल्मों में इन्होंने अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी के साथ काम किया था. करीब 10 वर्षों तक बॉलीवुड में अच्छा काम करने के बादअब इनके कैरियर में थोड़ा ही कुछ ग्राफ नीचे आने लगा था.
एक और टीवी अभिनेता ने की आत्महत्या
फिल्में होने लगी थी फ्लाप
कुछ हिट फिल्म करने के बाद अगले दशक में जब से इनकी फिल्में होने फ्लाप लगी थी .तब से फिल्म मेकर्स ने इनको मल्टीस्टारर फिल्मों में होटल कास्ट करना शुरू कर दिया. बीते कुछ वर्षों से यह अभिनेता फिल्मों में कम ही दिखाई देते हैं. इनका फिल्मों में कम दिखाई देना यानी यह अब अपने बिजनेस पर अधिक ध्यान देने लगे हैं.
महानायक अमिताभ बच्चन ने कोरोना को हराया अस्पताल से हुए डिस्चार्ज
सन 1991 की थी शादी
इनकी पर्सनल लाइफ के बारे में देखा जाए तो सन 1991 इन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड माना से शादी की थी.जिस समय इन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत की ही थी. इनकी पत्नी इंटीरियर डिजाइनऔर आर्किटेक्ट का बिजनेस चलाती है. इनके दो बच्चे हैं अथिया और अहान. यह भी दोनों बॉलीवुड में बहुत ही जल्द दिखाई देने वाले हैं.
