अमिताभ बच्चन पिछले 24 दिनों से कोरोनावायरस से जंग लड़ रहे थे. नानावती अस्पताल मुंबई में में भर्ती थे. अब उनकी रिपोर्ट इलाज के बाद नेगेटिव आने पर उन्हें घर भेज दिया गया है. कोरोनावायरस से जंग जीत कर अमिताभ बच्चन अब कुछ दिनों घर पर क्वॉरेंटाइन रहेंगे. उन्होंने अपने शुभचिंतकों और चाहने वालों को शुक्रिया कहां है.
क्या कहा अमिताभ ने अपने ट्विटर पर
मेरा कोरोना टेस्ट नेगेटिव आने के बाद मैं अस्पताल से डिस्चार्ज हुआ हूं. मैं घर पर कुछ दिनों क्वॉरेंटाइन रहूंगा. मां बाबूजी के आशीर्वाद, सर्वशक्तिमान की कृपा, मेरे सभी शुभचिंतकों और दोस्तों की दुआओं तथा नानावती अस्पताल में बेहतरीन देखभाल ने मुझे स्वस्थ किया और आज मैं घर लौट रहा हूं.
अभिषेक बच्चन ने भी चाहने वालों को शुक्रिया कहा
अमिताभ बच्चन कि कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद अभिषेक बच्चन ने कहा कि मेरे पिता की कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है और वे अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं. अब वह घर पर रहेंगे और आराम करेंगे. आप सभी चाहने वालों और शुभचिंतकों की प्रार्थनाओं का बहुत-बहुत शुक्रिया.
खुद के लिए अभिषेक ने क्या कहा
स्वयं अभिषेक बच्चन ने अपने लिए कहा कि उन्हें कुछ दिन अस्पताल में ही रहना पड़ेगा. क्योंकि दुर्भाग्यवश उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. उनका कहना है कि मैं अस्पताल में ही हूं और मैं कोरोना को हरा दूंगा. आप सभी की प्रार्थना और दुआओं का एक बार फिर से शुक्रिया. उन्होंने कहा है कि मैं स्वस्थ होकर लौटूंगा यह मेरा वादा है.
