इस समय पूरा विश्व कोरोनावायरस से लड़ रहा है. लगातार मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. मुंबई में कोरोना का कहर हर दिन बढ़ रहा है. हाल ही में अमिताभ बच्चन संक्रमित हुए थे. वर्तमान में घर पर क्वारंटाइन है. अब मशहूर गायक एसपी बालासुब्रमण्यम वायरस की चपेट में आ गए हैं. वर्तमान में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
खुद ने दी है जानकारी
मशहूर गायक एसपी बालासुब्रमण्यम ने स्वयं यह सूचना जारी की है. सोशल मीडिया पर उन्होंने अपना एक वीडियो भी बताया है. वीडियो में उन्हें खुद को कोरोनावायरस की चपेट में आने का खुलासा किया है. श्री बालासुब्रमण्यम ने अपने संपर्क में आए हुए सभी लोगों को कहा है कि वह लोग भी कोविड-19 की जांच करवा लें ताकि किसी प्रकार का नुकसान ना हो.
दो-तीन दिन पहले से ही खुद को महसूस किया था अस्वस्थ
एसपी बालासुब्रमण्यम ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कहां है कि मैं पिछले तीन-चार दिनों से खुद को अस्वस्थ महसूस कर रहा था. मुझे सर्दी जुकाम के साथ बुखार लग रहा था. मैंने खुद को जिम्मेदारी के साथ कोरोनावायरस करवाने के लिए खुद को तैयार किया. अस्पताल में जांच करवाई गई तब कोरोना के हल्के लक्षण दिखे. उसके बाद से ही परिवार की राय के बाद अस्पताल में हूं.
क्या कहा शुभचिंतकों को
उन्होंने अपने मित्रों और चाहने वालों को कहां है कि किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है मैं जल्दी ठीक हो जाऊंगा हल्की सर्दी खांसी और बुखार है.
मशहूर गायक कलाकार है
एसपी बालासुब्रमण्यम फिल्मी जगत में बहुत ही मशहूर गायक हैं. इनके चाहने वाले बहुत ही संख्या में है और बढ़ते ही जा रहे हैं. ऐसे में इनका अस्वस्थ होना और वह भी कोरोना के लक्षणों के साथ सभी के लिए चिंता का विषय बन गया है.
