केरल विधानसभा में कृषि कानूनों के खिलाफ प्रस्ताव पास

केंद्र सरकार द्वारा पारित तीन कृषि कानूनों के खिलाफ केरल की पिनराई विजयन सरकार ने गुरुवार को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है। मुख्यमंत्री ने सत्र में  कृषि कानूनों के खिलाफ प्रस्ताव पेश किया।  कांग्रेस सहित विपक्षी दलों  ने इस प्रस्ताव को अपना पूरा समर्थन दिया। 


प्रस्ताव विधानसभा में प्रस्ताव पारित होने के मुख्यमंत्री ने कहा कि द्र को तीनों कृषि कानूनों को वापस लेना चाहिए। और किसानों की वास्तविक चिंताओं को दूर किया जाना चाहिए। 


राज्य के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने इससे पहले प्रस्ताव पेश करते हुए कहा की वर्तमान स्थिति यह स्पष्ट करती है किसानो का यह आंदोलन जारी रहा तो  गंभीर रूप से यह केरल को प्रभावित करेगा। उन्होंने  कहा की इस बात में कोई संदेह नहीं है की खाद्य पदार्थों की आपूर्ति अन्य राज्यों से बंद हो जाती है तो केरल में भुखमरी हो जाएगी।


एक कठिन परिस्थिति से  देश से गुजर रहा है। राज्य सरकार का  कर्तव्य आंदोलनकारी किसानों के साथ खड़ा होना है।   खराब मौसम के बीच  आंदोलन  हो रहा है। बड़े कॉर्पोरेट घरानों की तीनों कानून केवल  मदद करेंगे। यह प्रस्ताव में कहा गया है। 


कांग्रेस सहित  अन्य सभी दलों ने प्रस्ताव का समर्थन किया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने