पुलिस ने किसान आंदोलन के समर्थन में आये प्रर्दशनकारियों पर किया लाठी चार्ज

एक महीने से ज्यादा समय से दिल्ली की सीमाओं पर किसान कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। इसी के बीच  कृषि कानूनों के खिलाफ बिहार की राजधानी पटना में पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे किसानो   पर  लाठीचार्ज किया।

यह भी पढ़े - भारत: ब्रिटेन से लौटे 6 लोगों में मिला कोरोना का नया स्ट्रेन


राजभवन तक लेफ्ट पार्टियों व अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति की तरफ से  निकाले जा रहे मार्च को रोक दिया गया । जिसके बाद प्रदर्शनकारियों  व पुलिस  के बीच झड़प हो गई। और उसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया।

यह भी पढ़े -भाजपा को झटका: सांसद मनसुख वसावा ने भरूच सीट से पार्टी से दिया इस्तीफा


पटना की सड़कों पर राज्य के विभिन्न कोने से आए किसानों ने मार्च किया। मार्च गांधी मैदान से निकलकर राजभवन की ओर से बढ़ने लगा। जब मार्च डाक बंगला चौराहे पर पहुंचा तो राजभवन की ओर जाने से पुलिस ने उन्हें  रोक दिया। और इस मध्य किसानों  और  पुलिस बीच झड़प हो गई। और पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

यह भी पढ़े -अन्ना हजारे: किसानों की मांगे नहीं मानी, तो भूख हड़ताल करूँगा


जब  किसानो और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। पुलिस ने नियंत्रित भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया। जिसके बाद भगदड़ मच गई। और भाग रहे किसानों को पुलिस ने दौड़ाकर पीटा। गलियों में छिपकर कई किसानों ने अपनी जान बचाई। 


काफी देर तक डाक बंगला चौराहे पर हंगामा होने के बाद आसपास के इलाकों में जाम लग गया।  जाम की वजह से गांधी मैदान से लोगों का आगे बढ़ना मुश्किल हो गया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने