भारत में कोविद-19 के नए स्ट्रेन से छह व्यक्ति संक्रमित पाए गये है। यह सभी छह व्यक्ति ब्रिटेन वैरिएंट जीनोम की चपेट में मिले हैं। हैदराबाद के सीसीएमबी दो मरीजों के व तीन के नमूने बंगलूरू के निमहंस में और एक मरीज के पुणे के एनआईवी में जांच के लिए भेजे गए थे। इनके कमरों को आइसोलेट कर दिया गया है।
यह भी पढ़े - भाजपा को झटका: सांसद मनसुख वसावा ने भरूच सीट से पार्टी से दिया इस्तीफा
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा कहा गया की भारत से ब्रिटेन आए छह लोग मिले सार्स-कोव-2 के नए स्ट्रेन से ब्रिटेन में संक्रमित मिले हैं।
ब्रिटेन से लगभग 33,000 यात्री 25 नवंबर से 23 दिसंबर के मध्य विभिन्न भारतीय हवाई अड्डों पर पहुंचे। आरटी-पीसीआर परीक्षण और इन सभी यात्रियों का राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा ट्रैक किया जा रहा है।
यह भी पढ़े - अन्ना हजारे: किसानों की मांगे नहीं मानी, तो भूख हड़ताल करूँगा
केवल 114 लोग कोविड-19 पॉजिटिव मिले हैं। इसकी जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दी गयी है। आगे बताया गया की इन सभी लोगों को राज्य सरकारों ने चिह्नित स्वास्थ्य सेवा केंद्रों में अलग आइसोलेशन कक्षों में रखा है। और उनके संपर्क में आए लोगों की भी अलग रखा जा रहा है व संपर्क में आए बाकी लोगों का पता लगाया जा रहा है।
स्वास्थ्य मंत्रालय कहा द्वारा कहा गया की सबसे पहले ब्रिटेन में मिला कोरोना वायरस वायरस का नया रूप ऑस्ट्रेलिया, इटली, स्वीडन, फ्रांस, स्पेन, स्विट्जरलैंड, जर्मनी व डेनमार्क, हॉलैंड सहित जापान, लेबनान और सिंगापुर में भी पाया गया है।