कांग्रेश के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi)ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Narendra Modi) के लिए एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लपेटा था. उसके बाद से भारतीय जनता पार्टी के लोग राहुल गांधी को तंज कसते हुए नजर आ रहे हैं. इस बीच मध्य प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान(Shivaraj Singh Chouhan) ने राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया है.
राहुल गांधी (Rahul Gandhi)के ट्वीट पर शिवराज सिंह चौहान(Shivaraj Singh Chouhan) ने तंज कसा और कहां की जो राजा बाबू थोड़े ही दिन पहले ट्रैक्टर पर सोफा लगाकर किसान बनने का ढोंग कर रहे थे वे अब वैज्ञानिक बन गए हैं. राजा बाबू की ज्ञान के ओवरफ्लो को स्वाद के अनुसार नमक के साथ ग्रहण करना चाहिए और आनंद लेना चाहिए.इससे पहले शुक्रवार को राहुल गांधी (Rahul Gandhi)ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Narendra Modi) के लिए कुछ कहा था. उन्होंने ट्वीट में लिखा था कि हमारे देश का कोई भी व्यक्ति प्रधानमंत्री जी को गलत नहीं कह पा रहा है यही हमारा सबसे बड़ा संकट है. राहुल जी(Rahul Gandhi) ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें प्रधानमंत्री की एक पवन ऊर्जा कंपनी के सीईओ के साथ बातचीत को बताया गया था.मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि बिल के विरोध के लिए राहुल गांधी को लपेटा और कहा कि राहुल को नहीं पता कि प्याज कहां पर होते हैं जमीन के अंदर पैदा होते हैं या बाहर.
केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान (ram vilas paswan)ने कहा दुनिया को अलविदा
