मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाक्षय पर बलात्कारी होने की शिकायत हुई पुलिस स्टेशन में दर्ज



मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाक्षय और उसकी मां यानी मिथुन चक्रवर्ती की पत्नी योगिता बाली दोनों पर बलात्कार चीटिंग और जबरन अबॉर्शन कराने के मामले में खुलासा सामने आया है. बीती 15 तारीख को ओशिवारा पुलिस स्टेशन में यह मामला दर्ज कराया गया. जिस लड़की ने यह आरोप लगाया है वह एक मॉडलिंग का काम करती है. यह दोनों एक दूसरे को कई सालों से पहचानते हैं. आरोप लगाने वाली पीड़िता ने आरोप लगाते हुए बताया कि अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाक्षय के साथ वह 2015 से ही रिलेशनशिप में रह रही थी. उसने बताया कि महाशय ने शादी करने का वादा करने के बाद उन से शारीरिक संबंध बनाए थे.

 पीड़िता ने पुलिस स्टेशन में बताया कि महाक्षय द्वारा मुझे शादी का झांसा दिया गया और शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहां गया. पीड़िता ने शिकायत में कहा है कि साल 2015 में महाक्षय द्वारा मुझे घर पर बुलाया गया था और सॉफ्ट ड्रिंक मैं नशीली दवा पिलाई गई थी. पीड़िता ने यह भी कहा कि उस दिन के बाद से अब तक बिना उनकी मर्जी के महाक्षय उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा. शादी का झांसा देने के साथ कई बार उनके साथ बलात्कार कर चुका है.


क्यों हुआ था मनीषा कोइराला को कैंसर क्या थी वजह


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने