वर्तमान समय में कोरोना के कारण पूरी दुनिया परेशान है. इस वर्ष ऐसी कई घटनाएं हो चुकी है जो आज समय हुई है. बॉलीवुड में कई बड़े सितारे दुनिया को अलविदा कह चुके हैं.कुछ सितारे कोरोना से जंग लड़ रहे हैं. इस बीच रितिक रोशन ने संकट की इस घड़ी को देखकर दुख व्यक्त किया है.
दुखी होकर बोले बहुत लाचार महसूस कर रहा हूं
रितिक रोशन इस वर्ष की कठिन समस्याओं को देखते हुए खुद बहुत दुखी महसूस कर रहे हैं. इन सभी घटनाओं को लेकर उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है. यह पोस्ट वर्तमान की घटनाओं से प्रभावित लोगों को लेकर है. उनका कहना है कि वर्तमान संकट की घड़ी में जो लोग अपनी जान गवा चुके हैं उनके लिए मुझे बहुत दुख है. जो लोग वर्तमान की महामारी से जंग लड़ रहे हैं उनके लिए भी मुझे बहुत दुख हो रहा है.
इस समय को दुर्भाग्यपूर्ण बताया
वर्तमान में कोरोना के कारण कई समस्याएं देश में चल रही है. इस पर रितिक रोशन इस समय को सभी के लिए दुर्भाग्यपूर्ण कहां है. उन्होंने कहा है कि संकट की इस घड़ी में सभी को साथ रहना होगा. एक दूसरे का साथ देते हुए संकट का बेशक सामना करना होगा.
किन घटनाओं को लेकर हुए दुखी
रितिक रोशन ने एक पोस्ट पर लिखा है कि, उम्मीद की कोई किरण दिखाई नहीं दे रही है, लेकिन हमें हार नहीं मानना है सावधानी के साथ सामना करना है. इन घटनाओं के बाद खुद को बहुत लाचार महसूस कर रहा हूं. बेरुत विस्फोट, एयर इंडिया का हादसा, मॉरीशस में पर्यावरणीय आपातकाल, बाढ़ और आपदाएं, भूकंप, आर्कटिक के अंतिम आइस शेल्फ का टूट जाना, कोरोनावायरस की भयंकर महामारी को लेकर बहुत दुखी महसूस कर रहा हूं.
Tags:
वायरल बॉलीवुड
