IPL 2021 में अपनी छाप छोड़ने को तैयार अर्जुन तेंडुलकर, नेट्स में बहा रहे है पसीना, फ़ोटो वायरल

 

IPL 2021: डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस ने सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंडुलकर को उनकी बेस प्राइस 20 लाख में अपने टीम के साथ शामिल किया है। अर्जुन भारतीय टीम को नेट्स प्रेक्टिस में भी गेंदबाजी कर चुके हैं और बीते आईपीएल में मुंबई इंडियंस की टीम के साथ यूएई में भी गए थे।

Arjun Tendulkar


आईपीएल 2021 (Indain Premier League 2021) के 14वें सीजन का आयोजन 9 अप्रैल से चेन्नई के एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम (MA Chidambram Cricket Stadium) में खेला जाएगा। इस लीग का पहला मैच 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Mumbai Indians vs Royal Challengers Bangalore) के बीच खेला जायेगा।



IPL 2021 के ऑक्शन में मुंबई ने सबसे ज्यादा पैसे अपने बॉलिंग अटेक पर खर्च किए। मुंबई इंडियंस ने भारत रत्न सचिन तेंडुलकर (Sachin Tendulkar) के बेटे अर्जुन तेंडुलकर (Arjun Tendulkar) को भी अपनी टीम में शामिल किया है। अर्जुन को मुंबई ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में बाय किया।


अर्जुन बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के साथ एक निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाज भी हैं। अर्जुन इस समय टीम के साथ जमकर नेट्स प्रैक्टिस कर रहे हैं। मुंबई इंडियन ने हाल में सोशल मीडिया पेज पर अपने खिलाड़ियों की फोटो पोस्ट की थी जिसमें तेज गेंदबाज अर्जुन भी पिच नापते हुए दिखाई दे रहे हैं।


पहली बार नीलामी का हिस्सा बने थे अर्जुन

अर्जुन पहली बार आईपीएल ऑक्शन (IPL Auction) का हिस्सा बने थे। उन्होंने हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई के लिए डेब्यू किया था। अर्जुन भारतीय टीम को नेट्स प्रेक्टिस में गेंदबाजी कर चुके हैं और बीते साल वह मुंबई इंडियंस के साथ यूएई में भी गए थे और बल्लेबाजो को नेट्स प्रैक्टिस भी कराई थी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने