Amazon Affiliate Marketing: आज हम जानने वाले है की Amazon Affiliate Marketing क्या है। और Affiliate Marketing करके पैसे कैसे कमाए जा सकते है।
Affiliate Marketing एक बेहतरीन और अच्छा तरीका है। ऑनलाइन घर बैठे पैसे कमाने का। Affiliate Marketing करके आप बहुत ही आसानी से पैसे कमा सकते है। तो जानते है Amazon Affiliate Marketing क्या है।
हम जानने वाले है की-
- Affiliate Marketing क्या है?
- Affiliate Marketing कैसे काम करती है ?
- Amazon Affiliate Marketing कैसे करे
- Amazon Affiliate Marketing Join कैसे करे?
- Affiliate Marketing से पैसे कमाने के तरीके
- Amazon Affiliate Marketing से पैसे कैसे कमाए
- Affiliate Marketing से कितने पैसे तक कमा सकते है ?
- Best Affiliate Marketing Websites
- कुछ बाते
लेकिन क्या आपको यह भी जानकारी है कि Amazon की सहायता से आप घर बैठे बड़ी आसानी के साथ Amazon के प्रोड्कट का इस्तेमाल करके online पैसे भी कमा सकते है और तो और अगर आप चाहे तो Amazon पर अपने product को भी सेल कर सकते है।
और अगर अब आप सोच रहे होंगे कि यह कैसे होगा। आखिर Amazon से पैसे आप कैसे कमा सकते है। और इसके लिए आपको क्या करना होगा। ताकि आप भी Amazon से पैसे कमा सके। तो आइये जानते है- Amazon से बहुत सारे तरीकों से पैसा कमाए जा सकते है। पर हम आपको उन सब में से अच्छा और आसान तरीका बताने वाले है। और इस तरीके को Amazon Affiliate Marketing कहा जाता है।
Affiliate Marketing Amazon, Amazon का एक Affiliate Program है। जिसकी सहायता से आप घर बैठे Affiliate Marketing करके के ऑनलाइन पैसे कमा सकते है।
और अच्छी बात यह की Affiliate Marketing करना बहुत ही आसान व अच्छा तरीका है। ऑनलाइन पैसे कमाने का तो चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते है|
Affiliate Marketing क्या है?
Affiliate Marketing एक Affiliate Program है। Affiliate Marketing में हम किसी दूसरे प्रोडक्ट को सेल करते है। और बदले में हमे कुछ कमिशन मिलता है।
Affiliate Marketing में हम किसी E-Commerce वेबसाइट के Affiliate Program को ज्वाइन करते है। और उस E-Commerce वेबसाइट या शॉपिंग वेबसाइट के प्रोड्कट को सेल करवाते है। अगर कोई व्यक्ति उस प्रोडक्ट को खरीदता है। तो उस प्रोडक्ट पर एक कमिशन निर्धारित होता है। जो उस प्रोडक्ट को सेल करवाने वाले को मिलता है।
मान लीजिये की मेने आपको एक प्रोडक्ट की लिंक भेजी और आपने उस प्रोडक्ट देखा। और आपको वह प्रोडक्ट पसंद आया व इस प्रोडक्ट को आपने खरीद लिया। तो आपने जो भी प्रोडक्ट ख़रीदा उस पर एक कमिशन निर्धारित होता है। जो मुझे मिलेगा।
Affiliate Marketing कैसे काम करती है
जो company अपने प्रमोट करना चाहती है। वह कंपनी अपना Affiliate Program offer करती है। अब कोई भी व्यक्ति जैसे कोई ब्लॉग या वेबसाइट मालिक उस Affiliate Program को ज्वाइन करता है। तो कंपनी उसे अपने ब्लॉग या वेबसाइट पर उनके प्रोडक्ट्स प्रमोट करने के लिए कोई लिंक देती है।
फिर वह व्यक्ति अपने ब्लॉग या वेबसाइट पर उस लिंक या बैनर को अलग-अलग प्रकार से अपने हिसाब से लगाता है। अब उस व्यक्ति के ब्लॉग या वेबसाइट पर जब कोई विजिटर आता है। उस लिंक या बैनर पर click करके Affiliate Program offer करने वाली कंपनी की वेबसाइट पर पहुँचता है। और कोई प्रोडक्ट खरीदता है। तो उसके बदले में वह कंपनी उसे commission देती है।
Affiliate: उसे कहा जाता है। जो व्यक्ति किसी कंपनी के Affiliate program को ज्वाइन करता है। और उनके प्रोडक्ट को अपने सोर्स जैसे की ब्लॉग या वेबसाइट पर प्रमोट करता है।
Affiliate Marketplace: ऐसी कम्पनिया जो Affiliate Programs offer करती हैं। उन्हें Affiliate Marketplace कहा जाता है।
Affiliate ID: Affiliate Programs के द्वारा प्रत्येक Affiliate को एक unique ID मिलती है। यह unique ID Sales की जानकारियां जुटाने में मदद करती है।
Affiliate link: प्रत्येक एक Affiliate को अलग-अलग प्रोडक्ट की प्रमोशन के लिए कुछ links दी जाती हैं। जिन पर click करके कोई विजिटर किसी अन्य वेबसाइट पर पहुँचता हैं। जहाँ पर वह व्यक्ति कोई भी प्रोडक्ट खरीद सकता है। इस links के द्वारा ही Affiliate program वाले सेल्स को track कर पाते है।
Commission: वह अमाउंट है। जो Affiliate करने वाले व्यक्ति को प्रत्येक sale के हिसाब से दी जाती है। यह sale का कुछ प्रतिशत होती है। या पहले से निश्चित की गयी कोई अमाउंट होती है।
Amazon Affiliate Marketing कैसे करे
Amazon एक पॉपुलर व बढ़िया E- Commerce site है | Amazon पर कई ग़जब के Tech और Gadget आपको देखने को मिल जायेंगे | और यह प्रोडक्ट लोगो को काफी पसंद आते है।
अगर आप इन प्रोडक्ट की मार्केटिंग करते है। तो आपके प्रोडक्ट भी बिकने के ज्यादा उम्मीद रहती है |
Amazon का Affiliate Program Amazon Associates के नाम से चलता है | जो की बिल्कुल फ्री है। आप फ्री में Amazon का Affiliate Program ज्वाइन कर सकते है |
इसके लिए आपको इस लिंक पर जाना होगा Amazon Associates गूगल पर सर्च करना होगा। उसके बाद आपको Amazon Associates की वेबसाइट पर आ जाना है।
अगर आपके पास कोई कोई ब्लॉग/वेबसाइट नहीं है। तो आप अपनी Facebook Page का भी लिंक डाल सकते है | इसमें बाद आपको अपनी वेबसाइट से Related कुछ इनफार्मेशन यंहा पर देनी होती है। जैसे आपकी वेबसाइट की Category , Service आदि | इन सब की जानकरी दे देने के बाद आपका Account बन जायेगा |
उसके बाद आपसे Payment की भी Information भी मानी जायेगी। अगर आप Payment Information बाद में देना चाहे तो बाद में भी दे सकते है | इसके बाद आप किसी Product का लिंक generate कर लेना |
इस लिंक को Copy करके Facebook और Instagram आदि पर शेयर करके आप और अच्छी Earning कर सकते है | और इस लिंक को आपको अपनी वेबसाइट पर भी लगा देना है।
Amazon Affiliate Marketing Join कैसे करे?
इसके लिए आपको सबसे पहले Amazon की Amazon Associates की वेबसाइट पर जाना होगा।
उसके बाद आपको Join Now For Free Button पर click करना है।
अब create new account पर click करना है। और अपना अकाउंट बना ले।
इसके बाद वेबसाइट वाला पेज खुल जाएगा। जिसमे आपको अपने ब्लॉग या App या वेबसाइट का लिंक देना है।
वेबसाइट का link देने के बाद आपको next पर click करना है।
इसके बाद Profile का page open होगा जिसमे आपको अपनी सभी डिटेल को भर देना है।
इसके बाद finish पर click करना है।
अब Now पर click करके payment या टैक्स की डिटेल देना है।
इसके बाद आपका Amazon Affiliate अकाउंट बनकर तैयार है।
इसके बाद आपको amazon की और से एक email आयेगा जिसमे यह जानकारी होगी कि आपका अकाउंट approve हुआ या नहीं।
Amazon Affiliate Marketing से पैसे कैसे कमाए
जब आपका Amazon पर Affiliate अकाउंट बन जाएगा। उसके बाद आपको पहले Amazon अकाउंट में login होना होगा। उसके बाद उस प्रोडक्ट को खोजे करे जिसे आप सेल करना चाहते है|
जब आप उस प्रोडक्ट को चुन ले। उसके बाद आपको उस प्रोडक्ट पर click करना है। जब आप क्लिक करेंगे तो उसप्रोडक्ट के top पर टूलबार का ऑप्शन दिखेगा। उस विकल्प पर जाकर text+image पर क्लिक करना है।
Text+Image पर click करते ही आपके Amazon Affiliate Program की product link वंहा से create होकर मिल जाएगी|
अब आपको उस link को अपने ब्लॉग या वेबसाइट या App पर कही पर भी आप इसे लगा सकते है। जब कोई visitor आपकी ब्लॉग या वेबसाइट पर आकर इस लिंक पर क्लिक करेगा। और उस प्रोडक्ट को खरीदेगा तो आपको उसमे से कुछ कमिशन मिलेगा। जिससे आपकी कमाई होंगी।
इसके अलावा आप उस प्रोडक्ट की Affiliate लिंक को फेसबुक और अगर आपका कोई YOUTUBE चैनल या फिर इंस्टाग्राम पर भी इसे शेयर कर सकते है।
Affiliate Marketing करके कितने पैसे कमा सकते है
Affiliate Marketing से पैसे कमाने की कोई limit नहीं है। ये आप पर निर्भर करता है। की आप कितने Product को सेल करते है | वैसे देखा जाए तो एक अच्छे Affiliate Program से 15 – 30 हजार रूपये तक हर महीने आसानी से कमा सकते है।
और यदि आपके पास बहुत ज्यादा Audience है। तो आप खुद ही यह अनुमान लगा सकते है। की आपकी Affiliate Marketing से कितनी कमाई हो सकती है | कई बड़े ब्लॉगर तो Affiliate Marketing करके इससे लाखो रूपये तक कमा रहे है | लेकिन आप सोच सकते है की वो कितना ज्यादा मेहनत करते होंगे |
अगर आपके ब्लॉग पर लाखो में विजिटर आते है। तो आप भी लाखो रुपये कमा सकते है।
Best Affiliate Marketing Websites
वैसे तो India में बहुत से Online Best Affiliate Marketing Website है। लेकिन सबसे अच्छी जो Best Affiliate Marketing Website है। वो यह है-
Flipkart Affiliate Program
Amazon Affiliate Program
ये दोनों सबसे बेस्ट Best Affiliate Marketing Website है। Flipkart और Amazon वेबसाइट सभी के लिए है। आप इन दोनों का इस्तेमाल करके Affiliate Marketing करके पैसे कमा सकते है।
Affiliate Marketing से पैसे कमाने के तरीके
Facebook: अगर आपका कोई फेसबुक ग्रुप या फिर फेसबुक पेज है। तो आप वंहा शेयर करके पैसे कमा सकते है। अगर नहीं भी है तो आप किसी फेसबुक ग्रुप या अपनी फेसबुक ID पर शेयर करके पैसे कमा सकते है।
WhatsApp: अगर आपका कोई WhatsApp ग्रुप है। तो आप वंहा शेयर करके पैसे कमा सकते है। अगर नहीं भी है तो आप किसी WhatsApp ग्रुप में शेयर करके पैसे कमा सकते है।
YouTube: अगर आपका कोई YouTube चैनल है। तो आप वंहा लिंक देकर भी Affiliate Marketing करके पैसे कमा सकते है।
Blog/Website: अगर आपके पास कोई Blog/Website है। तो आप Ads Network की तरह Affiliate Network का भी Banner, Side Width, Button अपने Blog/Website पर लगाकर पैसे कमा सकते है|
और जब भी कोई Visitor आपके ब्लॉग/वेबसाइट या जंहा आपने लिंक शेयर की हो जैसे की- Facebook, Whatsapp वंहा से भी क्लिक करके कोई Product खरीदता है। तो आपको उस प्रोडक्ट का का कुछ प्रतिशत Commission मिलेगा।
इसके अलावा आप किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लिंक शेयर करके पैसे कमा सकते है।
कुछ बाते-
अगर आपके पास कोई ब्लॉग या वेबसाइट तो आप Adsense और Affiliate Network दोनों का एक साथ उपयोग कर सकते है| Adsense Policy पर इसका कोई असर नहीं होगा।
Affiliate करके पैसा कमाने के लिए ब्लॉग या वेबसाइट होना आवश्यक नहीं है। Facebook Group/Page, WhatsApp Group या Direct Recommend के माध्यम से Affiliate करके पैसे कमा सकते है।
Affiliate Marketing ज्वाइन करने के कोई पैसे नहीं लगते है।
