साल 2020 बॉलीवुड के लिए दुखों का पहाड़ लेकर आया है. आज फिर एक बुरी खबर बॉलीवुड से आई है जहां अजय देवगन (Ajay Devgn's Brother Dies)के छोटे भाई अनिल देवगन का निधन हो गया है. 45 वर्ष की उम्र में अनिल देवगन ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. बॉलीवुड में मातम छा गया है. अजय देवगन के फैंस अनिल देवगन को श्रद्धांजलि दे रहे हैं और अजय देवगन को सांत्वना दे रहे हैं. उनकी मौत कैसे हुई है अभी यह बात सामने नहीं आई है.
सोशल मीडिया पर अजय देवगन(Ajay Devgn's Brother Dies) ने यह सूचना स्वयं शेयर की है. उनके द्वारा बताया गया है कि बीती रात को उनके भाई अनिल देवगन ने अंतिम सांस ली है. अचानक उनकी मौत हो जाने से परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है. अजय(Ajay Devgn's Brother Dies) का कहना है कि उन्हें अपने भाई की कमी बहुत भयंकर तरीके से भविष्य में महसूस होगी. कोविड-19 की वजह से किसी भी प्रकार की शोक सभा का आयोजन नहीं रखा जाएगा इस कारण सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि अर्पित की जा सकती है.
अनिल देवगन बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में करियर की शुरुआत करने के साथ ही फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे थे. अजय देवगन ने ट्विटर पर जो कहा है वह है यह
I lost my brother Anil Devgan last night. His untimely demise has left our family heartbroken. ADFF & I will miss his presence dearly. Pray for his soul. Due to the pandemic, we will not have a personal prayer meet
