bollywood news hindi : मुंबई में एक और अभिनेता की मौत, आत्महत्या या मर्डर खुलासा नहीं हो पाया

 


bollywood news hindi : सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत का खुलासा भी नहीं हुआ और इधर एक और आत्महत्या या मर्डर की खबर मुंबई से आ रही है. इस लोकडाउन में बॉलीवुड में बहुत कुछ बुरा होता नजर आया है. अभिनेता अक्षत उत्कर्ष की मौत की खबर आ रही है. इनका शव सुशांत सिंह राजपूत की तरह ही इनके फ्लैट पर मिला है. पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है.



 26 साल के टीवी अभिनेता अक्षत उत्कर्ष का शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया गया है. बताया जा रहा है कि अक्षत काम ना मिलने की वजह से तनाव में चल रहे थे. दोस्तों से पैसे उधार लेकर अपना खर्चा चला रहे थे. परिवार का कहना है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि किसी ने हत्या की है. मुजफ्फरपुर के रहने वाले अक्षत उत्कर्ष अपनी एक महिला मित्र के साथ अंधेरी आरटीओ के पास सोसाइटी में रह रहे थे. उनकी मित्र का कहना है कि रविवार शाम को हम लोगों ने साथ में खाना खाया था उस समय उनका व्यवहार सामान्य था. सोने से पहले हम लोग साथी थे. अंबोली पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर सोमेश्वर कांधे का कहना है कि हमने एक्सीडेंटल मौत की रिपोर्ट दर्ज की है और जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि यह घटना रविवार रात को 10:00 से 11:30 बजे के बीच की है. अभी तक हमने जो जांच की है उसमें हमें यह नहीं पाया है कि इनकी किसी ने हत्या की है. आगे की कार्यवाही जारी है मामले की पूरी तरह जांच की जाएगी. परिवार वालों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है और हत्या का शक जाहिर किया है. अंधेरी इलाके में स्थित अपने आवास पर सुसाइड करने की खबर पुलिस द्वारा दी गई थी. अब यह जानना आवश्यक हो गया है कि आखिर अक्षत उत्कर्ष के साथ ऐसा क्या हुआ था.


ऐश्वर्या राय बच्चन (viral end bollywood movies) ने पाकिस्तान के राष्ट्रपति के लिए किया था चोरी-छिपे डांस


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने